ख़बर का असर: बालको नगर स्थित जुबिली पार्क का होगा लोकार्पण, बदहाली को लेकर ख़बर की गई थी प्रकाशित 

CITIUPDATE NEWS(संतोष सारथी)बालको नगर स्थित जुबिली पार्क, जिसकी बदहाल स्थिति को लेकर हमने ख़बर प्रकाशित की थीं, कुछ महीनों के इंतजार के बाद अब नए स्वरूप में तैयार हो चुका है। लंबे समय से रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुके इस पार्क का पुनर्निर्माण पूरा होने के बाद आज इसका लोकार्पण किया जाएगा।

कुछ समय पहले प्रकाशित खबर में पार्क की टूटी-फूटी पगडंडियां, खराब झूले, अव्यवस्थित हरियाली और आम लोगों को हो रही असुविधाओं का मुद्दा उठाया गया था। खबर के बाद पार्क के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण का कार्य तेज हुआ। अब पार्क में नई सुविधाएं विकसित की गई हैं और इसे आकर्षक स्वरूप दिया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जुबिली पार्क बालको नगर की पहचान रहा है। इसके पुनर्निर्माण से बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थान मिलेगा। लोगों ने उम्मीद जताई है कि इस बार पार्क का नियमित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाएगा ताकि यह दोबारा बदहाली का शिकार न हो।
आज आयोजित होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम के साथ पार्क आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा। अब देखने वाली बात होगी कि नई सुविधाओं के साथ इसका रखरखाव भी उसी गंभीरता से किया जाता है या नहीं।