दादी की 12वीं पुण्यतिथि पर सत्येन्द्र पाल सिंह बैस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कासगंज। निर्जला एकादशी के अवसर पर जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र पाल सिंह बैस ने अपनी दादी की 12वीं पुण्यतिथि पर परिजनों के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने दादी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए नमन किया।

सत्येन्द्र पाल सिंह बैस ने बताया कि उनकी दादी का 12 वर्ष पूर्व निर्जला एकादशी के दिन 105 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। उन्होंने कहा कि उनकी दादी अत्यंत कर्मठ, निर्भीक, साहसी, दूरदर्शी और परोपकारी महिला थीं। समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति उनकी विशेष रुचि थी तथा उनमें परोपकार की भावना कूट-कूटकर भरी हुई थी। वह त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति थीं।

उन्होंने कहा कि आज भी ऐसा महसूस होता है कि दादी का आशीर्वाद परिवार के साथ बना हुआ है। उनके बताए आदर्श और संस्कार परिवार को निरंतर प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं और उनका आशीर्वाद सदैव अपने साथ महसूस करते हैं।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सर्वेंद्र सिंह पुण्डीर, शिवलेश गुरहार, शशि बैस, मयंक प्रताप सिंह, शिवांक पुण्डीर, रोशनी सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।