पांडु रेलवे स्टेडियम में होगा अंडर-17 फुटबॉल का रोमांच, 8 टीमें दिखाएंगी दमखम

पांडु रेलवे स्टेडियम में होगा अंडर-17 फुटबॉल का रोमांच, 8 टीमें दिखाएंगी दमखम

मालीगांव। खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से सेवानिवृत्त एनएफ रेलवे खिलाड़ी संघ द्वारा 26 और 27 जून 2026 को पांडु रेलवे फुटबॉल स्टेडियम में अंडर-17 इंटर अकादमी आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन एनएफआरएसए की सहमति से कराया जा रहा है।

दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जहां युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 जून को सुबह 7 बजे उद्घाटन समारोह के साथ होगा। इसके बाद उसी दिन सुबह 8 बजे, 9:30 बजे, दोपहर 3 बजे और शाम 4:30 बजे क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट के दूसरे दिन 27 जून को सुबह 7:30 बजे और 9 बजे से सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित होंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जबकि शाम 5:30 बजे समापन समारोह के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।

आयोजकों के अनुसार इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना, युवाओं में खेल भावना विकसित करना और फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेल के प्रति आकर्षण बढ़ाना है। यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के खेल कौशल को निखारने और भविष्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।