भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बैठक का आयोजन, सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, ताकि पात्र व्यक्तियों को मिले योजना का लाभ

लखनऊ। विधायक राजेश्वर सिंह के निर्देशन में सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र के इब्राहिमपुर वार्ड संख्या-4, शारदा नगर नीलमठ कैंट में राजेश त्रिपाठी (पीआरओ, विधायक सरोजिनी नगर) के नेतृत्व में समाजसेवी अमरेंद्र सिंह बाहुबली के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले वर्षों में सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।
बैठक में लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि पात्र व्यक्तियों को उनका लाभ मिल सके।
इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए समाज के विकास में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
बैठक का उद्देश्य सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को उनके अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा।