जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के समय में बदलाव, जालंधर कैंट स्टेशन पर बदला समय

जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के समय में बदलाव, जालंधर कैंट स्टेशन पर बदला समय

भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और बेहतर संचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान समय बदला गया है।

नई व्यवस्था के अनुसार यह ट्रेन 20 अगस्त 2026 से जालंधर कैंट स्टेशन पर अपने निर्धारित समय रात्रि 9 बजकर 55 मिनट आगमन और 10 बजे प्रस्थान के बजाय अब रात्रि 9 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी तथा 9 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।