नई बस्ती में बनी नई सड़क का किया गया लोकार्पण,नगर वासियों ने पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल का जताया आभार।

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920


नई बस्ती में बनी नई सड़क का किया गया लोकार्पण,नगर वासियों ने पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल का जताया आभार।

पीलीभीत में मुख्यमंत्री वैश्वीकरण नगरोदय योजना के अंतर्गत नई बस्ती वार्ड संख्या 9 में नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित सड़क का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण किया।इस सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिली है।
बताया गया कि जिस स्थान पर सड़क का निर्माण कराया गया है, वहां दशकों से सड़क के स्थान पर गहरा गड्ढा था, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क बनने के बाद क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। नई सड़क बनने से नई बस्ती क्षेत्र के निवासियों को रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए एक सुगम और शॉर्टकट मार्ग उपलब्ध हो गया है।
लोकार्पण समारोह के दौरान आसपास के निवासियों ने डॉ. आस्था अग्रवाल का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पालिका लगातार कार्य कर रही है और आगे भी जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर सभासद निर्मल सिंह, साकेत सक्सेना, वतन दीप मिश्रा, शिवम श्रीवास्तव, राजेंद्र भारती, रत्ना शुक्ला, विकास बाबू, अवतार सिंह, मोनू मिश्रा, मोहन स्वरूप, पंकज तिवारी, स्वतंत्र देवल, दीप अग्रवाल, हिमांशु जैसवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।