रेलवे समपार फाटक रहेगा 6 घंटे बंद, आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

रेलवे समपार फाटक रहेगा 6 घंटे बंद, आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल द्वारा रेल पथ की सुरक्षा और रखरखाव कार्य के तहत महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

रेल प्रशासन के अनुसार मकरन्दपुर-घटपुरी स्टेशनों के मध्य किलोमीटर संख्या 338/12-13 पर स्थित समपार संख्या 261/सी (भमोरा-आवला मार्ग) को सावधिक ओवरहालिंग एवं रेल पथ मरम्मत कार्य के चलते 17 जून 2026 की रात 11:00 बजे से 18 जून 2026 की सुबह 5:00 बजे तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

इस दौरान सड़क यातायात प्रभावित रहेगा। यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए अलीगंज मार्ग पर स्थित सीमित ऊंचाई वाले पुल को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया गया है, जिससे आवागमन किया जा सकेगा।

रेल प्रशासन ने बताया कि यह कार्य रेलवे ट्रैक की सुरक्षा एवं बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

रेल प्रशासन ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन द्वारा दी गई।