यात्रियों को बड़ी राहत, नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस का दौराई स्टेशन तक विस्तार 6 माह और बढ़ा

यात्रियों को बड़ी राहत, नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस का दौराई स्टेशन तक विस्तार 6 माह और बढ़ा

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दौराई स्टेशन तक किए गए अस्थायी विस्तार की अवधि को आगामी छह माह के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12015/12016 नई दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दौराई स्टेशन तक अस्थायी विस्तार अब 19 अगस्त 2026 से 18 फरवरी 2027 तक जारी रहेगा।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। इससे अजमेर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पहले की तरह इस महत्वपूर्ण रेल सेवा का लाभ मिलता रहेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले इस रेलसेवा का दौराई स्टेशन तक विस्तार 18 अगस्त 2026 तक निर्धारित था, लेकिन अब यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इसे अगले छह माह के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है।

रेलवे के इस फैसले से नियमित यात्रियों में खुशी है और यात्रा करने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी।