लखनऊ स्टेशन पर ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का बदला मार्ग, 14 से 23 जून तक रहेगा असर

लखनऊ स्टेशन पर ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का बदला मार्ग, 14 से 23 जून तक रहेगा असर

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने परिचालनिक सुगमता और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स लॉन्चिंग कार्य के मद्देनजर यातायात एवं पावर ब्लॉक दिए जाने की जानकारी जारी की है। इसके चलते 14 जून से 23 जून 2026 तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

रेल प्रशासन के अनुसार शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस और सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस 14 से 23 जून तक उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर मार्ग से चलाई जाएंगी। वहीं वापसी में टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस तथा टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया मार्ग से संचालित होंगी।

इसके अलावा बरौनी-अम्बाला एक्सप्रेस 15, 18 और 22 जून को परिवर्तित मार्ग से चलेगी, जबकि अम्बाला-बरौनी एक्सप्रेस 16, 20 और 23 जून को बदले हुए मार्ग पर संचालित होगी।

इसी अवधि में बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस और बनारस-देहरादून एक्सप्रेस उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर मार्ग से चलाई जाएंगी। जबकि वापसी में नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस और देहरादून-बनारस एक्सप्रेस आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया मार्ग से संचालित होंगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।