वडोदरा स्टेशन पर फिर शुरू हुआ ट्रेनों का नियमित ठहराव, कई विशेष गाड़ियों को मिली राहत

वडोदरा स्टेशन पर फिर शुरू हुआ ट्रेनों का नियमित ठहराव, कई विशेष गाड़ियों को मिली राहत

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क विभाग ने जानकारी दी है कि रेल प्रशासन द्वारा वडोदरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके बाद जिन ट्रेनों को अस्थायी रूप से छायापुरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया था, उनका ठहराव अब समाप्त कर दिया गया है और सभी गाड़ियों का वडोदरा स्टेशन पर पूर्ववत ठहराव बहाल कर दिया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार कई महत्वपूर्ण विशेष ट्रेनों को इसका लाभ मिलेगा। इनमें 14 जून 2026 को चलने वाली 09196 मऊ-प्रतापनगर (वडोदरा) विशेष ट्रेन, 15 जून को चलने वाली 09120 लालकुआँ-वडोदरा विशेष ट्रेन, 05033 गोमती नगर-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन और 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन शामिल हैं।

इसके अलावा 16 जून 2026 को संचालित होने वाली 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन तथा 05034 बांद्रा टर्मिनस-गोमती नगर विशेष ट्रेन का ठहराव भी अब वडोदरा स्टेशन पर पहले की तरह बहाल कर दिया गया है।

रेलवे प्रशासन के इस फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा व्यवस्था पहले की तरह सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी। यह जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार द्वारा दी गई।