हाई कोर्ट के अधिवक्ता को फोन पर दी गई 24 घंटे में जान से मारने की धमकी।  पीलीभीत के कस्बा जहानाबाद के रहने वाले माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के सक्रिय आपराधिक मामलों के अधिवक्ता रामानुज सैनी

लोकेश/थाना जहानाबाद, पीलीभीत
रिपोर्टर/राजेश गुप्ता
मोबाइल नंबर 9719672920

हाई कोर्ट के अधिवक्ता को फोन पर दी गई 24 घंटे में जान से मारने की धमकी।

पीलीभीत के कस्बा जहानाबाद के रहने वाले माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के सक्रिय आपराधिक मामलों के अधिवक्ता रामानुज सैनी को उनके फोन पर अज्ञात नंबर से दी गई जान से मारने की धमकी।

अधिवक्ता रामानुज सैनी के मोबाइल नंबर8650000768 पर अज्ञात मोबाइल नंबर 9560017573 से दी गई जान से मारने की धमकी।

अधिवक्ता के द्वारा थाना जहानाबाद में दिए गए शिकायत पत्र में बताया है पहले तो मुझे आतंकित करने की नीयत से कॉल किया गया, सात बार रिंग की गई और अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फोन पर ही मां बहन की गलियां एवं अपशब्द कहे गए।

अधिवक्ता के द्वारा ट्रूकॉलर पर नंबर जाँचने पर नंबर पर विशाल पाठक प्रदर्शित हुआ है।

पीड़ित अधिवक्ता के द्वारा थाना जहानाबाद पुलिस को शिकायत पत्र देकर उपरोक्त धमकी देने वाले नंबर के धारक विशाल पाठक व अन्य अज्ञात साजिश कर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद के कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला सादात का मामला।