ग्राम पंचायत सौज तहसील किशनी व ग्राम पंचायत कुर्रा जरावन तहसील करहल का सीमांकन कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र 

ग्राम पंचायत सौज तहसील किशनी व ग्राम पंचायत कुर्रा जरावन तहसील करहल का सीमांकन कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र


मैनपुरी/सर्वेश कुमार पुत्र साहब सिंह,नीलेश पुत्र जयचंद्र, शीलादेवी पत्नी रामनरेश,प्रमोद दुबे पुत्र मातादीन आदि ग्राम अंबरपुर पोस्ट व मौजा सौज,तहसील किशनी,जनपद मैनपुरी के निवासी लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गाटा संख्या 2507 क (क्षेत्रफल 0.2020 हे.) के सहखातेदार हैं। उक्त गाटा राजस्व अभिलेखों में दर्ज है तथा प्रार्थीगण का उसमें वैधानिक अधिकार एवं हिस्सा दर्ज है। महोदय,उक्त गाटा संख्या की एक महत्वपूर्ण स्थिति यह है कि इसकी सीमा जनपद मैनपुरी की तहसील करहल के ग्राम कुर्रा जरावन की राजस्व सीमा से भी लगती है। दोनों ग्रामों की सीमाएं आपस में सटी होने के कारण मौके पर वास्तविक सीमाओं का सही निर्धारण एवं सटीक पैमाइश कर पाना अत्यंत कठिन हो जाता है। महोदय, प्रार्थीगण द्वारा जब भी इस संबंध में ग्राम कुर्रा जरावन, तहसील करहल के लेखपाल एवं अन्य सक्षम राजस्व अधिकारियों से संपर्क किया जाता है, तब उनके द्वारा यह कहकर विषय को टाल दिया जाता है कि मौजा कुर्रा जरावन का नक्शा दुरुस्तीकरण की प्रक्रिया में है। जबकि यह सर्वविदित है कि नक्शा दुरुस्तीकरण का उद्देश्य केवल अभिलेखीय त्रुटियों का सुधार करना होता है, उससे किसी भी मौजा अथवा भूमि की वास्तविक सीमा में न तो वृद्धि हो सकती है और न ही कमी। अतः मात्र नक्शा दुरुस्तीकरण का आधार लेकर सीमांकन एवं वास्तविक स्थिति के निर्धारण से बचना न्यायोचित नहीं है। प्रार्थी की भूमि की सही स्थिति एवं सीमा का निर्धारण राजस्व अभिलेखों के अनुसार सक्षम टीम गठित कर कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। महोदय, आज तक उक्त भूमि का स्पष्ट एवं विवादरहित सीमांकन नहीं हो सका है और न हीं प्रार्थिगण का उक्त भूमि पर कब्ज़ा हो सका है। भविष्य में किसी प्रकार की राजस्व अथवा सीमावर्ती विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो तथा प्रत्येक खातेदार का हिस्सा स्पष्ट रूप से निर्धारित हो सके, इसके लिए आवश्यक है कि राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर तकनीकी एवं राजस्व अभिलेखों के आधार पर पैमाइश एवं सीमांकन कराया जाए। अतः महोदय से विनम्र प्रार्थना है कि उक्त गाटा की टीम गठित कर पैमाईश कराने की कृपा करें जिससे प्रार्थीगण अपनी भूमि के संबंध में स्पष्ट स्थिति प्राप्त कर सकें तथा भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो,शिकायत के आधार डीएम ने एसडीएम किशनी को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

#CMYogiAdityanath #dmmainpuri #SPMainpuri #procellmainpuri #maimpuripolice