पीलीभीत में सरकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड पीलीभीत से बीसलपुर समिति को स्थानांतरण होने के बाद भी विवादित बाबू मुनेंद्र वर्मा पूर्व की भांति जमा हुआ, जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी तक बाबू क

राजेश गुप्ता
लोकेशन/पीलीभीत
मो. 9719672920

पीलीभीत में सरकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड पीलीभीत से बीसलपुर समिति को स्थानांतरण होने के बाद भी विवादित बाबू मुनेंद्र वर्मा पूर्व की भांति जमा हुआ, जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी तक बाबू को नहीं किया रिलीव।
चर्चा का विषय.

चर्चित बाबू मुनेंद्र वर्मा ने 1,11, 703 की धनराशि को समिति के खाते में ना लेकर अपने पर्सनल खाते में लेकर किया भ्रष्टाचार।
गन्ना आयुक्त एवं चीनी उत्तर प्रदेश लखनऊ से की गई शिकायत।

पीलीभीत सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड में तैनात बाबू मुनेंद्र कुमार वर्मा का स्थानांतरण सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बीसलपुर होने के बाद अभी तक अपनी पूर्व की भांति पीलीभीत गन्ना विकास समिति पर बाबू के पद पर पर जमा हुआ है।जानकारी के अनुसार मुनेंद्र वर्मा बाबू का स्थानांतरण 30 मई 2025 को राजेश मिश्रा उप गन्ना आयुक्त अध्यक्ष क्षेत्रीय गन्ना सेवा प्राधिकरण परिक्षेत्र बरेली के द्वारा सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बीसलपुर को कर दिया गया,मगर उनके इस आदेश को मुनेंद्र वर्मा बाबू के द्वारा अंगूठा दिखाते हुए मुनेंद्र वर्मा अपनी पूर्ववत जगह पर टिका हुआ है।
इसके अलावा एक शिकायत पत्र आयुक्त गन्ना एवं चीनी उत्तर प्रदेश लखनऊ को शिवनारायण सिंह के द्वारा शपथ पत्र के साथ बरसों से जमे मुनेंद्र वर्मा के खिलाफ की गयी है।शिकायत पत्र में बताया गया है आरोपित बाबू मुनेंद्र वर्मा कई वर्षों से प्रभारी लेखाकार के तौर पर पीलीभीत में कार्य करते हुए देखे जा रहे हैं जिनके द्वारा पिछले वर्षों में कई गंभीर अनियमितताएं की गई है।किंतु उच्च अधिकारियों के द्वारा हमेशा उनकी अनदेखी की गई है जिससे समिति को वित्तीय तौर पर काफी हानि हो रही है।बाबू मुनेंद्र वर्मा ने वित्तीय वर्ष 2023/24 आकलन वर्ष 2024/25 में भरे गए आइटीआर कंप्यूटेशन चार्ट विवरण अनुसार गन्ना समिति के द्वारा इफको कृभकों व एम सी से की गई उर्वरक कीटनाशक खरीद पर गन्ना समिति को मिलने वाला इंसेंटिव अंकन रुपया 1,11, 703 गन्ना समिति के खाते में ना जाकर महेंद्र वर्मा बाबू ने अपने पर्सनल खाते में ट्रांसफर कर लिया,जिस पर महेंद्र वर्मा के आई टी आर अनुसार अंकन रुपया 5585 टीडीएस की कटौती भी हुई।
बताया गया है अपनी सेवा काल 28 वर्षों में बाबू मुनेंद्र वर्मा 25 वर्ष बरेली जोन पीलीभीत में ही तैनात रहा है. बाबू के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की गई।