जय हनुमान और बजरंग बली के जयकारों से गूंजा पीलीभीत, छठे बड़े मंगलवार पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन,उमड़ा जनसैलाब, छका प्रसाद।  मिलता है सच्चा सुख केवल हनुमान तुम्हारे चरणों में / अमित गुप्ता

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920

जय हनुमान और बजरंग बली के जयकारों से गूंजा पीलीभीत, छठे बड़े मंगलवार पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन,उमड़ा जनसैलाब, छका प्रसाद।

मिलता है सच्चा सुख केवल हनुमान तुम्हारे चरणों में / अमित गुप्ता


पीलीभीत जेठ मास के छठे बड़े मंगलवार पर पूरा पीलीभीत शहर भक्ति के रंग में डूबा नजर आया।भीषण गर्मी के बावजूद शहर के कोने-कोने में बजरंग बली के भक्तों द्वारा विशाल भंडारों और मीठे जल (प्याऊ) का आयोजन किया गया,जहाँ हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।​
प्रमुख धार्मिक आयोजन और भंडारे
​यशवंत्री देवी मंदिर राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया।बाबा को भोग लगाने के बाद देर शाम तक विशाल भंडारा चला।
​शैली शर्मा के निवास पर आयोजन किया गया,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 150 साल पुराने प्राचीन शिव मंदिर पर सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ।इसमें नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, कंचन सक्सेना और भाजपा कार्यालय मझोला अध्यक्ष विमल बरगोती सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
​अन्य प्रमुख स्थल: स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर,छतरी चौराहा और जेपी रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए पूरी-सब्जी और ठंडे शरबत का वितरण किया गया।
​पूरा शहर दिनभर 'जय श्री राम' और 'जय बजरंग बली' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा।