आसिफ ने युवती का किया पीछा, हवालात से लंगाड़ते हुए निकला बाहर

बरेली। के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे पिता को चाबी देकर लौट रही हिंदू छात्रा का पीछा कर अश्लील इशारे करने वाले आसिफ को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के लिए जब उसे हवालात से निकाला तो वह लंगड़ाते हुए निकाला। पुलिस के मुताबिक युवती ने बताया कि उसके पिता फौज में तैनात है। वह स्नातक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि 22 मई को उनके पिता जब ड्यूटी गए थे तो चाबी घर पर ही भूल गए। इसके बाद वह उन्हें उनके कार्यस्थल पर चाबी देने के लिए गई थी। आरोप है कि लौटते वक्त रास्ते में सेंट मारिया स्कूल के पास एक युवक ने उन्हें गंदे इशारे किए और पीछा किया। आरोप है कि उस वक्त वह उसे पहचान नहीं पाई तो आरोपित ने घर तक उनका पीछा किया। कुछ दिनों बाद वह युवक उन्हें फिर से दिखाई दिया तो उन्होंने पीछा कर उसका पता लगाया। पता चला कि वह सदर में नाइट एंगल स्कूल के पास रहने वाला आसिफ है। मामले मे युवती ने 29 मई को आरोपित आसिफ के विरुद्ध कैंट थाने में प्राथमिकी लिखाई। पुलिस ने आरोपित आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद जब उसे कोर्ट में पेश करने के लिए हवालात से निकाला तो वह लंगड़ाते हुए निकला। उसके लंगड़ाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।।