विकास खण्ड बेहटा के ब्लॉक सभागार में बुधवार को जनहित प्रेस पत्रकार एसोसिएशन संगठन की बैठक का आयोजन किया

सीतापुर। जनहित प्रेस पत्रकार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई इस मौके पर भरी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विकास खण्ड बेहटा के ब्लॉक सभागार में बुधवार को जनहित प्रेस पत्रकार एसोसिएशन संगठन की बैठक का आयोजन किया गया बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि यह संगठन पत्रकार साथियों के हर सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलता है उन्होंने बताया कि जनहित प्रेस पत्रकार एसोसिएशन संगठन एक परिवार है जिसके सभी लोग सदस्य है इसमें न कोई छोटा है और न ही बड़ा सभी साथी एक समान है उन्होंने संगठन के विस्तार पर जोर दिया इस मौके पर 15 पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर संरक्षक रमाकांत शुक्ला, प्रदेश सचिव शिवकुमार जायसवाल अखिलेश मिश्र, शैलेंद्र मिश्रा, सर्वेश कुमार शुक्ला, नरेंद्र सिंह, मान सिंह, शुभकरण मौर्य, विनीत तिवारी, सुनील अवस्थी, अजय शाक्य, राजू पाण्डेय, मणिकांत शुक्ल, सत्यम अवस्थी, राजकिशोर राज ब्रजेश राज, शमशेर अली, राकेश कुमार आदि के अलावा भारी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे