बृजमनगंज में दिखी बड़े मंगल की धूम, नपं अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कराया विशाल भंडारा

*बृजमनगंज, महराजगंज।*


ज्येष्ठ माह बड़े मंगलवार के पावन अवसर बृजमनगंज के लिए आस्था और भक्ति का दिन बन गया। नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित रामलीला पड़ाव के शिव मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल के संयोजन में भव्य सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
भजन और भक्ति गीतों से पूरा नगर भक्तिमय रहा l
शाम 5 बजते ही श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर परिसर की ओर उमड़ पड़ा। देखते ही देखते पूरा परिसर हनुमान जी के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व चेयरमैन राकेश जायसवाल ने सहित सभी कार्यकर्ताओं ने हनुमान के प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर हनुमान चालीसा का पाठ किया पूरा माहौल भक्ति में रंग गया
नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल व उनकी टीम ने व्यवस्थित तरीके से प्रसाद वितरण की कमान संभाली। भंडारे में हर वर्ग, हर समुदाय के लोग प्रसाद ग्रहण करते दिखे। यह नजारा सामाजिक समरसता और भाईचारे की जीवंत मिसाल बन गया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर हनुमान जी से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने आयोजकों की पीठ थपथपाते हुए कहा, "ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। इनसे आपसी प्रेम और सद्भाव मजबूत होता है।"
भंडारे की सफलता में नगर के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस दौरान सभासद धर्मेंद्र चौरसिया,झिनक विश्वकर्मा,अनूप चौरसिया, राजन चौरसिया, अनिल मणि, राजू जायसवाल,शोभित, दिलीप कन्नौजिया,ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरीशचंद्र सोनकर, लेहरा मंदिर के पुजारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदू सिंह, महिला मोर्चा कुसुम प्रजापति, पूजा जायसवाल नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी रामकुमार कसौधन, रूपनारायण जायसवाल, चंद्रशेखर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।