बिजली के पोल में घुसी कार छह लोग घायल

बरेलीके थाना कैंट क्षेत्र मे मिलिट्री हॉस्पिटल के सामने सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो युवक, दो महिलाएं और दो बच्चे घायल हो गए। घायलों में एसपी नॉर्थ कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी मानव शील भी शामिल है। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक पुलिसकर्मी मानवशील एसपी नॉर्थ की पेशी में तैनात हैं और पुलिस लाइन में रहते हैं। उनके बहनोई रामचंद्र लाल फाटक के पास ओमजागेश्वर कॉलोनी लालफाटक में रहते हैं। मंगलवार रात पुलिस लाइन से मानव शील, उनकी पत्नी सोनम, साली मोनी, बहनोई रामचंद्र, उनके बेटे शिव सिंह, प्रिंस और बेटी प्रेरणा पुलिस लाइन से लाल फाटक जा रहे थे। कार मानव शील चला रहे थे। मिलिट्री हॉस्पिटल के सामने ओवरटेक के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को कार से बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।।