वन क्षेत्र में एसएसबी व वन विभाग की ज्वाइंट पेट्रोलिंग।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

भारत -नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 21 वी वाहिनी गंडक बराज के अधिकारियों , जवानों , वन विभाग के अधिकारियों, तथा वनकर्मियों ने समन्वय स्थापित कर मंगलवार को सुरक्षा के मद्देनजर जटाशंकर वन क्षेत्र के कक्ष संख्या टी वन से लेकर वाल्मीकि आश्रम तक के वन क्षेत्र में ज्वाइंट पेट्रोलिंग किया । वाल्मीकि नगर रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि वन क्षेत्र में ज्वाइंट पेट्रोलिंग वन तस्करों तथा शिकारियों पर अंकुश लगाने तथा वन क्षेत्र में वन अपराधियों के अनाधिकृत प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर किया गया। पेट्रोलिंग का नेतृत्व वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के वनरक्षी ओम प्रकाश सिंह, के द्वारा किया गया। इस दौरान महाकालेश्वर बीओपी के एसएसबी के अधिकारी व जवान तथा वन कर्मियों ने जटाशंकर चेक पोस्ट से होते हुए वाल्मीकि आश्रम वनक्षेत्र तक पैदल मार्च करते हुए ज्वाइंट पेट्रोलिंग अभियान चलाया। ज्वाइंट पेट्रोलिंग के बारे में बताया गया की बरसात के मौसम आते ही वन क्षेत्र में वन तस्करों के द्वारा बहुमूल्य लकड़ियों का अवैध पातन कर बहुमूल्य लकड़ी का चोरी,व तस्करी करने के साथ ही जंगली जानवरों का शिकार करने का कोशिश किया जाता है। इसलिए वन अपराधियों के गतिविधियों पर लगाम लगाने तथा वनों की सुरक्षा के लिए समय समय पर एसएसबी के जवानों के साथ ग़स्ती अभियान चलाया जाता है। ज्वाइंट पेट्रोलिंग के दौरान मौके पर एसएसबी के अधिकारी व जवान सहित कई शामिल रहे।