दुकान के सामान के पैसे मांगने को लेकर मारपीट।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

थाना के पिपरकुटी गांव निवासी कलाम देवान के द्वारा समान के बदले पैसा मांगने पर मारपीट करने के मामले में स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है,कि मैं अपने दुकान पर बैठा था। इसी दौरान आजाद देवान पिता शरीफ देवान, साहिब देवान, बेगम खातून, शाहजहाँ देवान, निजमा खातून आदि ने कुरकुरे चिप्स का बदले पैसा मांगने पर हमसे गाली गलौज करते हुए चाकू से मार देने की बात करने लगे। उस दौरान हम उनलोगों की बातों को सुनकर डर गए। तभी वो सब लोग मारपीट करने लगे। आजाद देवान ने लोहे के रॉड से सर पर वार कर दिया। जिससे मैं लहूलुहान होकर वही गिर गए। और बेहोश हो गए। उनलोगों के द्वारा मेरा दुकान में रखे सामान को लुट लिया गया। साथ ही गल्ला में रखे हुए नकदी 5300 सौ रुपया भी निकाल लिया गया। इस बाबत वाल्मीकि नगर थानाअध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दिए गए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 81/26 दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।