पीलीभीत अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन से कटकर 20 वर्षीय जीएनएम की छात्रा की हुई मौत। मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल।घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

लोकेशन पीलीभीत
रिपोटर /राजेश गुप्ता
मो 9719672920

अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन से कटकर 20 वर्षीय जीएनएम की छात्रा की हुई मौत।

मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल।

घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

बताया जा रहा है बरेली में जीएनएम कोर्स कर रही मृतक छात्रा दीप्ति उर्फ रानी पुत्री ओमपाल गंगवार निवासी ग्राम शाही थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत जो कि थाना जहानाबाद क्षेत्र के शाही गांव के रहने बाले ओमपाल गंगवार का अपनी पत्नी से का झगड़ा होने के कारण अपनी मां के साथ गांव हडा में रहती है।

आज सुबह दीप्ति उर्फ रानी घर से दवा लेने के लिए बरेली जाने को निकली थी कि रास्ते में दीप्ति उर्फ रानी का संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटा हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है।

सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल के द्वारा बताया गया है थाना जहानाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती दवा लेने के लिए घर से बरेली के लिए जा रही थी,इस दौरान संभवता अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती पटरी को क्रॉस कर रही होंगी कि उसका पैर पटरी मेंफस गया होगा और दुर्घटना हो गई है,पूरे मामले में जांच की जा रही है।

जीआरपी पुलिस के द्वारा ट्रेन से कटी युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।