बाढ़ अवधि की तैयारी को लेकर गंडक बराज के सिंचाई कर्मियों की हुई प्रतिनियुक्ति।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

वाल्मीकि नगर स्थित इंडो- नेपाल सीमा को जोड़ने वाली ऐतिहासिक गंडक बराज में हर साल की भांति इस साल भी बाढ़ अवधि के पूर्व तैयारी को लेकर शीर्ष कार्य प्रमंडल वाल्मीकि नगर के कार्यालय के आदेश के द्वारा सरकारी कार्य हित में आगामी बाढ़ अवधि 2026 को ध्यान में रखते हुए गंडक बराज नियंत्रण कक्ष वाल्मीकि नगर में स्थापित वायरलेस का संचालन पालीवाल कार्य करने हेतु टीम गठित कर कर्मियों और पदाधिकारीयों की नियुक्ति की गई है। प्रथम पाली में कनीय अभियंता जवाहर लाल प्रसाद और हिरालाल प्रसाद कार्यालय परिचारी बृजेश कुमार सिंह , दीपक सिंह छेत्री,द्वितीय पाली में कनीय अभियंता नेसार अली और सौरभ कुमार, निम्न वर्गीय लिपिक में प्रमोद राम और सुनील ठाकुर ,तृतीय पाली में कनीय अभियंता प्रमोद कुमार सिंह और अनुराग गिरी, कार्यालय परिचारी दुखी माझी और उमेश शर्मा, चौथी आरक्षित पाली में कनीय अभियंता अभिषेक कुमार चौधरी और कुमार शांतनु सिंह,परिचारी में रमेश चंद्र पासवान और प्रदीप कुमार को प्रतिनियुक्ति किया गया है। प्रत्येक पाली सोमवार को साप्ताहिक रूप से बदल जाएगी। बताते चलें कि प्रथम पाली सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, तृतीय पाली रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगी ।यह आदेश 1 जून 2026 से 31.10.2026 तक प्रभावी होगा ।इसमें अभियंता रंजन कुमार अवर प्रमंडल पदाधिकारी संयुक्त रूप से सभी पाली का नियंत्रित करेंगे। इसके साथ ही अभियंता सुजीत कुमार और प्रमंडल पदाधिकारी शीर्ष कार्य अवर प्रमंडल एक सभी पाली के प्रभारी बनाए गए हैं। इस बाबत पूछे जाने पर गंडक बराज के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद इकबाल अनवर ने बताया कि बाढ़ पूर्व तैयारी के लिए कंट्रोल नियंत्रण कक्ष का स्थापना किया गया है ।जिसमें 24 घंटे नदी के जलस्राव का मॉनिटरिंग , गंडक बराज के गेटों का सफल संचालन गंडक नदी के जलस्राव का मॉनिटरिंग किया जाएगा। बराज का सभी प्रकार के मरम्मती एवं संप्रेषण कार्य पूरा कर लिया गया है।