सशक्त जागरूक और प्रगतिशील राष्ट्र निर्माण में  पत्रकारों की अहम भूमिका 

ऊंचाहार,रायबरेली।शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने कहा कि बदलते भारत में पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के साथ-साथ समाज के प्रहरी और दिशा-निर्देशक हैं।वे आम जनमानस की आवाज़ को बुलंद करते हैं और जमीनी सच्चाइयों को सामने लाकर एक सशक्त, जागरूक और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में अग्रिम कर्णधार की भूमिका निभाते हैं।अपने कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अग्रवस्त्र पहनाकर स्थानीय पत्रकारों का सम्मान किया और कहा कि पत्रकारिता की यह भूमिका कई स्तरों पर देश को दिशा देती है।पत्रकार जटिल मुद्दों और सरकारी नीतियों का विश्लेषण करके जनता तक सही जानकारी पहुंचाते हैं।यह वर्ग वंचित और हाशिए पर रहने वाले लोगों की समस्याओं को उजागर कर प्रशासन और सत्ता तक पहुंचाता है।रूढ़ियों को तोड़कर और नए विचारों को समाज में रखकर, पत्रकार बदलते भारत की सोच को आकार देते हैं। सत्ता से सवाल पूछना और लोकतंत्र में जवाबदेही तय करना इनका सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है।आज की डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में पत्रकारों की ज़िम्मेदारी और भी बढ़ गई है।इस मौके पर प्रमुख रूप से मनीष कौशल,सुभाष कौशल,गुड्डन यादव,राजेंद्र यादव,मनोज पाल,विजय पाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद थे।