एटा: हाथों में हथियार लेकर हिस्ट्रीशीटर का फोटो हुआ वायरल।

*एटा: हाथों में हथियार लेकर हिस्ट्रीशीटर का फोटो हुआ वायरल।*

जनपद एटा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर की हथियारों के साथ फोटो वायरल हो रही है l 

हिस्ट्रीशीटर का नाम राजीव शुक्ला बताया जा रहा है जिसकी हिस्ट्री सीट संख्या  थाना कोतवाली नगर के अभिलेखों के अनुसार 80-ए है। 


वायरल फोटो में हिस्ट्रीशीटर के साथ एक अन्य युवक भी पिस्टल लगाए खड़ा दिखाई दे रहा है जिसका नाम प्रान्जुल गुप्ता उर्फ पवन है। 

हिस्ट्रीशीटर राजीव शुक्ला और प्रान्जुल गुप्ता उर्फ पवन के नाम कोई भी शस्त्र लाइसेंस नहीं है। 

वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए पुलिस के द्वारा प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को दी गई है। 

अब देखना है कि उक्त प्रकरण में पुलिस क्या कार्यवाही करती है। 


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।