अम्बाला-शाहाबाद मारकंडा एवं मोहरी स्टेशन के बीच कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के DLI-UMB सेक्शन में शाहाबाद मारकंडा (SHDM) एवं मोहरी (MOY) स्टेशनों पर लूप लाइनों के विस्तार और नए EI पैनल से संबंधित कार्य के चलते पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण कई ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार ब्लॉक अवधि के दौरान 22 गाड़ियां (90 फेरे) रद्द रहेंगी, जबकि 29 गाड़ियां (96 फेरे) परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी। इसके अलावा 08 गाड़ियों (19 फेरे) को रिशेड्यूल तथा 20 गाड़ियों (61 फेरे) को रेगुलेट किया गया है। वहीं 03 गाड़ियों (08 फेरे) का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले NTES के माध्यम से अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। साथ ही स्टेशन पर रेलवे द्वारा की जा रही उद्घोषणाओं एवं रेलवे कर्मचारियों से भी आवश्यक जानकारी ली जा सकती है।

ब्लॉक अवधि के दौरान संभावित असुविधा को देखते हुए यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और रेलवे प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।

यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे यशनजीत सिंह द्वारा दी गई।