ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत, तीन जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त डिब्बे

जयपुर। ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में सहूलियत होगी तथा यात्रा अधिक आरामदायक बन सकेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, निम्न रेलसेवाओं में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे

1. बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा (22464/22463)

इस रेलसेवा में बीकानेर से 2 जून 2026 से 30 जून 2026 तक तथा दिल्ली सराय से 5 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक 1 थर्ड एसी, 1 द्वितीय शयनयान और 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।

2. दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय रेलसेवा (14714/14713)

इस रेलसेवा में 3 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक 1 थर्ड एसी, 1 द्वितीय शयनयान तथा 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।

3. दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा (12463/12464)

इस रेलसेवा में दिल्ली सराय से 3 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक तथा जोधपुर से 4 जून 2026 से 2 जुलाई 2026 तक 1 थर्ड एसी, 1 द्वितीय शयनयान और 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था से गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।