पीलीभीत में लापता प्राइवेट टीचर की खेत में लाश मिलने से मची सनसनी। मृतक के भाई ने बताया सोमवार से लापता थे,सूचना पुलिस को दी गई थी,आज उनकी लाश खेत में मिली है। मृतक युवक महेंद्र मौर्य पुत्र पु

लोकेशन/थाना जहानाबाद पीलीभीत
रिपोर्टर/ राजेश गुप्ता
मो 9719672920

पीलीभीत में लापता प्राइवेट टीचर की खेत में लाश मिलने से मची सनसनी।

मृतक के भाई ने बताया सोमवार से लापता थे,सूचना पुलिस को दी गई थी,आज उनकी लाश खेत में मिली है।

मृतक युवक महेंद्र मौर्य पुत्र पुत्तू लाल मौर्य थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम निजाम डांडी का रहने बाला है।

मृतक युवक की दो पत्नियों थी जिनकी मृत्यु हो चुकी है,जिनमें पहली पत्नी की दो बेटी और एक बेटा है।

सूचना पर मौके पर कोतवाल जहानाबाद जयशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच,घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है मृतक युवक के बरेली की रहने वाली तारा नामक महिला के साथ प्रेम संबंध थे।

फिलहाल पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज घटना की जांच में जुट गई है.

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम रमपुरा मिश्र और हैदरगंज के बीच अटा परसुआ पुल का मामला।