मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना: खेड़ा बुजुर्ग को मिला दूसरा स्थान, प्रधान इशरत अली उर्फ चुन्ना मियां सम्मानित

बदायूँ -वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए किया गया है। इसी क्रम में वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने के आधार पर ग्राम पंचायत खेड़ा बुजुर्ग को जिले में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत खेड़ा बुजुर्ग के प्रधान इशरत अली उर्फ चुन्ना मियां को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। प्रधान इशरत अली ने इस सम्मान का श्रेय ग्राम आम की जनता, पंचायत के तकनीकी स्टाफ और सभी सहयोगियों को दिया है। उन्होंने कहा कि गांव को तरक्की की राह पर ले जाना और शासन की योजनाओं का लाभ ईमानदारी से सभी तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है।

पांच ग्राम पंचायतों का हुआ चयन

जिले की इस्लाम नगर विकास खंड की रिठौली, वनगठ, खेड़ा बुजुर्ग, फरीदपुर चकोलर और रिजोला सहित कुल पांच ग्राम पंचायतों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। जिले के कुल 1037 ग्राम पंचायतों में से 50 ने आवेदन किया था, जिसमें से जिला स्तर पर 20 पंचायतों का सत्यापन किया गया। मानकों पर खरा उतरने के बाद शासन स्तर से इन पांच पंचायतों की सूची जारी की गई है।