अवैध अतिक्रमण पर पुलिस की सख्ती, सड़क को कराया गया व्यवस्थित

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात खुलशालपुर चौकी इंचार्ज मनोज पवार ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और आम लोगों को राहत दिलाने के लिए कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से सड़क किनारे लगाए गए 08 ठेलों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किए।बताया गया कि चौकी पुलिस द्वारा ठेला संचालकों को कई बार समझाइश और चेतावनी दी गई थी कि सड़क किनारे अवैध तरीके से ठेले न लगाएं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसके बावजूद ठेले नहीं हटाए गए।इसके बाद गुरुवार देर शाम चौकी इंचार्ज मनोज पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी 08 ठेला संचालकों के चालान किए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर हुई और लोगों ने भी पुलिस के प्रयास की सराहना की।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण हटने से आने-जाने में सुविधा होगी और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।