प्लास्टिक को कहा ‘ना’, यात्रियों को मिले बायोडिग्रेडेबल बैग विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के चौथे दिन इज्जतनगर मंडल ने चलाया जन-जागरूकता अभियान

बरेली। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत इज्जतनगर मंडल द्वारा अभियान के चौथे दिन पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं स्वास्थ्य इकाइयों में बायोडिग्रेडेबल कैरी बैग का वितरण किया गया। साथ ही यात्रियों व आमजन को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।अभियान के तहत लालकुआँ, काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी, बरेली सिटी, कासगंज, काशीपुर, हल्द्वानी, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, कन्नौज एवं पीलीभीत रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों और आम नागरिकों को पर्यावरण अनुकूल बायोडिग्रेडेबल कैरी बैग वितरित किए गए। रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए इसके विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान यात्रियों एवं आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करें तथाnमिशन लाइफ के संदेश के माध्यम से पुनः उपयोग योग्य बैग, बोतल और पर्यावरण हितैषी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। साथ ही स्वच्छ एवं सतत जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत इज्जतनगर मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।