“सतीश कुमार शर्मा ने दिया खुशियों का प्रसाद, डीए बढ़ा तो कर्मचारियों ने कहा—जय माता दी!”

मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से खुशी की लहर

कटरा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशानुसार जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस फैसले से श्राइन बोर्ड के हजारों कर्मचारियों, प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों तथा जनवरी 2026 के बाद सेवा छोड़ चुके कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा।महंगाई के इस दौर में श्राइन बोर्ड का यह कदम कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। कर्मचारियों और उनके परिवारों में इस फैसले को लेकर खुशी का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि इस निर्णय से उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी और कार्य के प्रति उत्साह व मनोबल भी बढ़ेगा।श्राइन बोर्ड लगातार कर्मचारियों के कल्याण और सुविधाओं में सुधार के लिए प्रयासरत है। महंगाई भत्ते में वृद्धि का यह फैसला कर्मचारियों के प्रति बोर्ड की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।यह आदेश मुख्य कार्यकारी अधिकारी की स्वीकृति के बाद संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार शर्मा द्वारा जारी किया गया। कर्मचारियों ने इस फैसले के लिए श्राइन बोर्ड प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे कर्मचारी हित में लिया गया सराहनीय निर्णय बताया है।