बिजनौर में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान, 910 लोगों को किया जागरूक

बिजनौर। अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवाएं के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार स्कीम संख्या-15 के तहत जनपद में 10 मई से 20 मई 2026 तक दुर्बल/निम्न आय वर्ग एवं स्लम (झोपड़पट्टी) क्षेत्रों में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 13 मई को मुख्य अग्निशमन अधिकारी बिजनौर के दिशा-निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारियों चांदपुर, नगीना, बिजनौर, नजीबाबाद एवं धामपुर द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों को लकड़ी के चूल्हे की आग तथा कुकिंग गैस सिलेंडर/छोटे सिलेंडर से होने वाली आग से बचाव के उपाय बताए गए।

अभियान के दौरान जनपद में कुल 11 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर 910 व्यक्तियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के अंतर्गत ग्राम किरतपुर, गांवड़ी, रामपुरदास पटपुरा, धुंधली (थाना चांदपुर), भाऊवाला, इस्लामगढ़, काजीपाड़ा (कोतवाली शहर), तिवड़ी, कोटद्वार रोड जाफ्तागंज, तहसील रोड नजीबाबाद एवं कोटद्वार रोड नजीबाबाद सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों को आग से बचाव, गैस सिलेंडर की सुरक्षित उपयोग विधि तथा आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने के संबंध में जानकारी दी गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आग से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके और जनमानस को सुरक्षित किया जा सके।