ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा 03 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा 03 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

साबरमती-शकूरबस्ती व असारवा-शकूरबस्ती मार्ग पर विशेष रेलसेवाएं शुरू

ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 03 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये विशेष ट्रेनें साबरमती-शकूरबस्ती-साबरमती तथा असारवा-शकूरबस्ती-असारवा मार्ग पर संचालित की जाएंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को दिल्ली एवं राजस्थान-गुजरात के विभिन्न शहरों के बीच यात्रा में सुविधा मिलेगी।

साबरमती-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 09125 साबरमती से 22 मई को रात 21:35 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर होते हुए 14:00 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09126 25 मई को सुबह 03:00 बजे शकूरबस्ती से रवाना होकर जयपुर होते हुए 20:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन आबूरोड, पिंडवाड़ा, मदार व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

असारवा-शकूरबस्ती स्पेशल (पहली जोड़ी)

गाड़ी संख्या 09127 असारवा से 22 मई को रात 23:15 बजे रवाना होकर अगले दिन 18:30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09128 24 मई को रात 21:20 बजे शकूरबस्ती से रवाना होकर अगले दिन 16:30 बजे असारवा पहुंचेगी। यह ट्रेन डूंगरपुर, उदयपुर सिटी, अजमेर व जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

असारवा-शकूरबस्ती स्पेशल (दूसरी जोड़ी)

गाड़ी संख्या 09131 असारवा से 23 मई को सुबह 03:30 बजे रवाना होकर रात 23:30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09132 25 मई को सुबह 03:15 बजे शकूरबस्ती से रवाना होकर रात 23:05 बजे असारवा पहुंचेगी। यह ट्रेन डूंगरपुर, रिखबदेव रोड, उदयपुर सिटी, मदार व रेवाड़ी (वाया रींगस) स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे के अनुसार इन सभी स्पेशल ट्रेनों में 18 स्लीपर, 02 सामान्य श्रेणी तथा 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी एवं उपलब्धता की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त कर लें।