बेटियां ही भविष्य की निर्माता, उनकी शिक्षा से ही संवरेगा समाज: दीपा शिखा

औरास उन्नाव। औरास स्थानीय प्राथमिक विद्यालय खड़वल के प्रांगण में सोमवार को 'मदर्स डे' के उपलक्ष्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु ?ऊंची उड़ान? संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड विकास अधिकारी (BDO) श्रीमती दीपा शिखा ने बालिकाओं की शिक्षा की अनिवार्यता पर विशेष बल दिया।

शिक्षित बेटी, खुशहाल परिवार

संबोधन के दौरान श्रीमती दीपा शिखा ने कहा कि आज की बालिका ही भविष्य की माता है। यदि हमें परिवार और देश का भविष्य उज्ज्वल बनाना है, तो बेटियों को शिक्षित करना ही होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधान शिक्षक श्री तैमूर आलम ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं के कंधों पर केवल एक परिवार ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की व्यवस्था टिकी होती है।

नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर

संगोष्ठी में उपस्थित एआरपी डॉ. अंजू रंजना एवं डॉ. पूनम ने विद्यालय में अधिक से अधिक बालिकाओं के नामांकन पर जोर दिया ताकि कोई भी बच्ची शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव द्वारा किया गया, जबकि आयोजन की कमान श्रीमती मोनिका यादव ने संभाली।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती माधुरी देवी सहित रज्जन लाल, गिरजा शंकर विकास, नफीस, शरीफ, डॉ. मनोज, सीता देवी, ममता द्विवेदी, रामदेवी, ऊषा, विन्देश्वरी, प्रियंका, रामरती, पूनम, निर्मला एवं हर्षिता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।