विकास बनाम बयानबाज़ी: सड़कों पर कीचड़, मंचों पर हुंकार

विकास बनाम बयानबाज़ी: सड़कों पर कीचड़, मंचों पर हुंकार

#Hardoi
.
?विकास पुरुष? कहे जाने वाले हरदोई के लाल नरेश अग्रवाल की विरासत पर खरे उतरने का दावा करने वाले राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल अब सवालों के घेरे में हैं,जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है।

#हालात बद से बदतर

बिलग्राम मेन रोड से लेकर गुरुगुज्जा होते हुए लखनऊ रोड और प्रेम नगर कॉलोनी सहित हर शहर से सटे मोहल्लों में सड़कें अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। भीषण जलभराव ने रहवासियों का जीना दूभर कर दिया है,घर से निकलना भी किसी चुनौती से कम नहीं।

⚡ जनता परेशान,जिम्मेदार मौन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद न तो जल निकासी की व्यवस्था सुधरी, न ही सड़कों की मरम्मत हुई। हर बारिश के साथ हालात और बदतर होते जा रहे हैं।

🤔 मंच से तंज,जमीन पर सन्नाटा

इधर सदर विधायक व राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल मंचों से ?कुर्ता बड़ा और छोटा करने? जैसे तंज कसते नजर आते हैं, लेकिन जमीनी समस्याओं पर चुप्पी सवाल खड़े कर रही है।

🗣️ तंज भरा कटाक्ष_

?सड़कें डूबीं, गलियां रोईं, जनता त्राहि-त्राहि करे, नेता जी मंचों पर बोले कुर्ता छोटा-बड़ा करना हम जानते?

❗ बड़ा सवाल
क्या विकास सिर्फ भाषणों और सुर्खियों तक सीमित रह गया है? या फिर हरदोई की जनता को अभी और इंतजार करना पड़ेगा ?विकास? के असली दर्शन के लिए?

#हरदोई #विकास_या_विवाद #जलभराव #जनता_परेशान

MYogiAdityanath Uttar Pradesh Highlights All India Radio - Akashvani सूचना विभाग हरदोई Jai Prakash Narendra Modi Brajesh Pathak Nitin Agarwal Rajnath Singh Rajnitik Manch Nitin Gadkari