सवाल पूछना गुनाह?” – चन्दौली में पत्रकार से बदसलूकी, कैमरे के सामने पुलिस का बेशर्म रवैया

सवाल पूछना गुनाह?? ? चन्दौली में पत्रकार से बदसलूकी, कैमरे के सामने पुलिस का बेशर्म रवैया

अलीनगर थाने में SI की दबंगई: माइक पर हाथ मारकर कवरेज रोकने की कोशिश, लोकतंत्र पर सीधा हमला!

चन्दौली। जनपद चन्दौली के थाना अलीनगर में उस वक्त माहौल गरमा गया जब पीड़ित महिला की खबर कवरेज कर रहे पत्रकार राजेश गोस्वामी के साथ पुलिस द्वारा खुलेआम बदसलूकी की गई। कैमरे के सामने ही एक सब-इंस्पेक्टर (SI) ने न सिर्फ पत्रकार के माइक पर हाथ मारा, बल्कि अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कवरेज रोकने की कोशिश की।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे पत्रकारिता जगत में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सवाल ये उठ रहा है कि क्या अब सच दिखाना और पीड़ित की आवाज उठाना भी अपराध हो गया है?

बताया जा रहा है कि पत्रकार राजेश गोस्वामी एक पीड़ित महिला की समस्या को प्रमुखता से दिखा रहे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद SI आपा खो बैठे और कैमरे के सामने ही अपनी वर्दी का रौब झाड़ते हुए पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की जैसी हरकत कर बैठे।

*पत्रकारों में उबाल, पुलिस पर कार्रवाई की मांग*
इस घटना के बाद जिले के पत्रकारों में जबरदस्त नाराजगी है। पत्रकार संगठनों ने इसे ?लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला? करार देते हुए संबंधित SI के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बड़ा सवाल: क्या वर्दी के नाम पर दबेगी सच्चाई?

इस पूरे मामले ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर कैमरे के सामने पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या हाल होगा?

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है या फिर ये मामला भी अन्य घटनाओं की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।