नीट परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु जयपुर-अलवर एवं चूरू-जयपुर स्पेशल रेल सेवाएं चलेंगी

जयपुर। नीट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर-अलवर एवं चूरू-जयपुर के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आसानी होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया ट्रेनों का संचालन रविवार 03 मई 2026 को किया जाएगा।

1. गाड़ी संख्या 09717 चूरू-जयपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (एकतरफा)

यह विशेष रेल सेवा रविवार 03.05.2026 को चूरू से सुबह 06:10 बजे प्रस्थान करेगी तथा सीकर स्टेशन पर 08:15 बजे पहुंचेगी और 08:20 बजे रवाना होकर 11:00 बजे जयपुर जंक्शन पहुंचेगी।

रास्ते में ठहराव स्टेशन

यह ट्रेन मार्ग में बिसाऊ, रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर जंक्शन, पलसाना, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमूँ सामौद, ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना

इस ट्रेन में 10 साधारण श्रेणी के डिब्बे एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 कोच होंगे।

2. गाड़ी संख्या 09719 जयपुर-अलवर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (एकतरफा)

यह विशेष रेल सेवा रविवार 03.05.2026 को जयपुर जंक्शन से शाम 19:10 बजे प्रस्थान करेगी और दौसा स्टेशन पर 20:22 बजे पहुंचेगी तथा 20:24 बजे आगे रवाना होकर 22:55 बजे अलवर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

रास्ते में ठहराव स्टेशन

यह ट्रेन मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़, मालाखेड़ा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

कोच संरचना

इस रेल सेवा में भी 10 साधारण श्रेणी के डिब्बे एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान समय का ध्यान रखते हुए समय से स्टेशन पहुंचे तथा रेलवे नियमों का पालन करें।