पश्चिम रेलवे ने शुरू की वटवा–मुंबई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

अहमदाबाद। यात्रियों की सुविधा तथा ग्रीष्मकालीन सीजन में बढ़ी हुई यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा वटवा और मुंबई सेंट्रल के बीच विशेष किराए पर साप्ताहिक एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए संचालित की जाएगी।

ट्रेन संख्या 09082/09081 वटवा?मुंबई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक)

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 09082 वटवा से मुंबई सेंट्रल के लिए प्रत्येक शुक्रवार को रात 22:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 07:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 08 मई 2026 से 26 जून 2026 तक चलेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 09081 मुंबई सेंट्रल से वटवा के लिए प्रत्येक गुरुवार को रात 23:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07:20 बजे वटवा पहुंचेगी। यह ट्रेन 07 मई 2026 से 25 जून 2026 तक संचालित रहेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में एसी 3-टियर कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।

बुकिंग की तारीख

ट्रेन संख्या 09081 और 09082 की टिकट बुकिंग 03 मई 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय-सारिणी एवं अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक माध्यमों से पुष्टि अवश्य कर लें।