हेलमेट है जीवन की सुरक्षा राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने की नागरिकों से अपील

राजगढ़।प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के राज्?यमंत्री (स्?वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्?याण एवं मत्?स्?य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार द्वारा प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। यह केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। राज्?यमंत्री (स्?वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं, जिन्हें हेलमेट पहनकर काफी हद तक टाला जा सकता है। एक छोटी सी सावधानी न केवल आपकी जान बचा सकती है, बल्कि आपके परिवार को भी सुरक्षित और खुशहाल बनाए रखती है।उन्?होंने अपील में यह भी कहा कि वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करें, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं और हर बार हेलमेट पहनना सुनिश्चित करें। साथ ही नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय सहयोग करें और एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। ?आपकी सुरक्षा ही आपके परिवार की खुशी है?। इस संदेश के साथ राज्?यमंत्री (स्?वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने सभी से सजग और जिम्मेदार बनने की अपील की है।