ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

आलापुर (अंबेडकर नगर)। विकास खंड जहांगीरगंज क्षेत्र के ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी, देवरिया पंडित में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक रमेशचंद्र गुप्ता एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक लालमणि गोंड (पत्रकार), अध्यक्ष राम सिंह सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हाई स्कूल में जिले की टॉप-टेन सूची में शामिल साक्षी विश्वकर्मा, राधिका यादव, तेजी, ब्यूटी गुप्ता, नंदिनी, राजनंदिनी, प्रतीक्षा यादव, सुमन निषाद, राधिका, दिव्यांशी अग्रहरि, पिंका एवं सुहानी को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में टॉप-टेन में स्थान पाने वाले आदर्श सिंह, प्रज्ञा प्रजापति, रानी गुप्ता, सूर्यप्रकाश, अनुष्का, अंशिका पांडेय, सलोनी, आंचल, मोनिका एवं शैलजा को फूलमालाओं से स्वागत कर मेडल व ट्रॉफी प्रदान की गई । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।