मासूम की जान बची: डॉक्टर योगेंद्र चौहान ने गले में फंसा सिक्का सुरक्षित निकाला

बैकुंठपुर। जिला अस्पताल में मानवता और चिकित्सा कौशल की एक मिसाल सामने आई है यहां पदस्थ नाक-कान-गला (ईएनटी) विशेषज्ञ डॉक्टर योगेंद्र चौहान ने दो वर्षीय मासूम बच्ची (अन्वी )के गले में फंसे सिक्के को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली, जानकारी के अनुसार, बच्ची घर में खेलते समय सिक्का मुंह में डाल बैठी, जो अचानक उसके गले में फंस गया। इससे बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वह लगातार रोने लगी, घबराए परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल बैकुंठपुर लेकर पहुंचे,अस्पताल में डॉक्टर योगेंद्र चौहान ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल उपचार शुरू किया, कड़ी मशक्कत और सावधानीपूर्वक प्रक्रिया के बाद उन्होंने बच्ची के गले में फंसे सिक्के को बिना किसी नुकसान के सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया, उपचार के बाद बच्ची पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ बताई जा रही है, परिजनों ने भावुक होकर डॉक्टर चौहान और अस्पताल स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ?भगवान तो कभी दिखाई नहीं देते, लेकिन आज डॉक्टर के रूप में हमारी बच्ची को नया जीवन मिला है।गौरतलब है कि डॉक्टर योगेंद्र चौहान पहले भी ऐसे कई जटिल मामलों में बच्चों का सफल उपचार कर चुके हैं, इस घटना के बाद जिला अस्पताल में उपचार को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है ।