नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही ============== 2 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल

जिला राजगढ़ में नातरा झगड़ा कुप्रथा से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविंद राठौर के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना छापीहेडा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध धनराशि की मांग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

*प्रकरण का विवरण*

दिनांक 17.04.2026 को फरियादी धापू पिता दुर्गाप्रसाद तंवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी कुशवाह मोहल्ला छापीहेडा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपियों द्वारा नातरा झगड़ा के नाम पर ₹7,00,000 की मांग करते हुए डरा-धमकाकर पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

उक्त रिपोर्ट पर थाना छापीहेडा में अप.क्र. 70/26, धारा 308(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*गिरफ्तारी की कार्यवाही*

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर मुकाती के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 21.04.2026 को आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय खिलचीपुर में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जिला जेल राजगढ़ दाखिल किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

1. रामलाल पिता गोपाल तंवर, उम्र 27 वर्ष

2. रामबाबू पिता गोपाल तंवर, उम्र 25 वर्ष
दोनों निवासी ? मूंडलालोधा

*सराहनीय भूमिका (पुलिस टीम)*

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर मुकाती, उप निरीक्षक काशीराम मीणा, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल वर्मा, प्रधान आरक्षक 342 फतेहसिंह सौंध्या, प्रधान आरक्षक 380 भूरासिंह, आरक्षक पंकज शर्मा (956), आरक्षक विक्रम धाकड़ (767), आरक्षक राजेश परमार (1059) एवं सैनिक 151 अरुणसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

*जनहित में अपील*

राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि नातरा झगड़ा जैसी कुप्रथाओं में संलिप्त होकर किसी प्रकार की अवैध मांग या लेन-देन न करें। इस प्रकार की गतिविधियां दंडनीय अपराध हैं।

किसी भी प्रकार की धमकी, अवैध वसूली या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।