राजगढ़ सीएमएचओ 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार सब हेडलाइन: लोकायुक्त भोपाल की ट्रैप कार्रवाई, 50 हजार की मांग का आरोप

राजगढ़/भोपाल:लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगढ़ जिला चिकित्सालय की सीएमएचओ डॉ. शोभा पटेल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आवेदक हरिओम अहिरवाल, जो राजगढ़ में डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित करते हैं, ने शिकायत की थी कि उनके सेंटर से संबंधित अप्रूवल के लिए सीएमएचओ द्वारा 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। आरोपी द्वारा पहले ही 30 हजार रुपए ले लिए गए थे और शेष राशि देने के बाद ही कार्य करने की बात कही गई थी।शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार राठौर के निर्देशन में ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए सीएमएचओ को उनके सरकारी आवास पर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।