19 अप्रैल को सौराष्ट्र एक्सप्रेस व ओखा-अहमदाबाद वंदे भारत साबरमती स्टेशन पर नहीं रुकेंगी

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल अंतर्गत साबरमती स्टेशन (जेल साइड) पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के तहत इंजीनियरिंग कार्य के लिए 19 अप्रैल 2026 को ब्लॉक लिया गया है। इस कारण यात्रियों की सुरक्षा एवं कार्य की सुचारू प्रगति को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों के ठहराव में अस्थायी बदलाव किया गया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को पोरबंदर-दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस तथा ओखा-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस साबरमती स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी।

बताया गया है कि 19 अप्रैल 2026 को पोरबंदर से चलने वाली ट्रेन संख्या 19016 पोरबंदर-दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पर साबरमती स्टेशन को बिना रुके आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 19 अप्रैल 2026 को ओखा से चलने वाली ट्रेन संख्या 22926 ओखा-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस भी साबरमती स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की समय-सारिणी एवं ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।