दलितों,शोषितों,अल्पसंख्यको, पिछड़ों एवं उपेक्षित के मसीहा थे बाबा साहब-लालमणि गोंड      

आलापुर (अम्बेडकरनगर) जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर मे करोड़ो,करोड़ों,दलितों,शोषितों, अल्पसंख्यकों एवं अन्य उपेक्षित वर्गों के मसीहा, भारत रत्न बाबा साहब संविधान के निर्माता डॉ०, भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर झांकी निकाली गई। उक्त कार्यक्रम में सपा नेता जिला पंचायत क्षेत्र जहांगीरगंज पश्चिमी से तैयारी कर रहे लालमणि गोंड ने दो दर्जन से अधिक गांवों में शामिल होकर बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान लालमणि गोंड के साथ प्रबंधक रमेशचंद्र गुप्ता,रामधारी गौतम, दीपचंद,अशोक दूबे,आकाश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। ग्राम कल्यानपुर मे कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद केदरूपुर में सचिन,विवेक, राहुल,नरेश,इंद्रजीत के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए ।तत्पश्चात सहबुद्दीनपुर मे प्रवेश, दीपचन्द, कर्मबीर, रमेश गौतम, विकास, अर्पित, विवेक, सचिन, विपिन, शिवशंकर के साथ शिवराजपट्टी मे ओमप्रकाश, राजबली इटौराबुजुर्ग मे राजेश, कालीचरण मनोज, शिवाकांत हरीलाल टंडवा करौली ग्राम प्रधान राजेश, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र, घनश्याम हरिश्चंद्र, संदीप वर्मा, तेंदुआई कला मे इंद्रभान, पप्पू, सन्तोष, सुरेन्द्र, जितेन्द्र की उपस्थित मे तेंदुआइ खुर्द मे महेन्द्र, रामरतन, रामबृजराव करौंदी मिश्र मे राजेश कुमार, रामजियावन, विनोद, अरुण, अजीत खरूवांव सुधाकर, रामराज कुरांव मे ग्राम प्रधान दीपक कन्नौजिया, अरविन्द कन्हैया, परसनपुर पूर्व प्रधान शिवप्रसादके साथ देवरिया बुजुर्ग मे रामतीरथ, बाबूलाल, त्रिभुवन, रामराज के साथ देवरिया लाला मे पूर्व प्रधान विनोद कुमार, लाल बहादुर गुप्ता, हरीराम, बंशु, रणजीत गोंड, रामचेत, दिलवर के साथ भभौरा मे ग्राम प्रधान धनसिंह, रामू, विंध्याचल, संजय, गुलाब, चन्दन, अरविन्द, रामप्रकाश के साथ समडीह मे दिलीप कुमार, प्रवेश कुमार, राजू, सूरज नितेश अजोरिया कादीपुर मे अभय प्रताप यादव राम अवध यादव, बिट्टू यादव, हनुमान निषाद, दिनेश निषाद, महेन्द्र राजभर, जगन्नाथ, प्रदीप के साथ अलाउद्दीनपुर में ग्राम प्रधान जितेन्द्र सिंह, अमरजीत आदि के साथ नसीरपुरजमीन असनारा मे श्रीकेश, सुमित कुमार, अरुण कुमार, अखिलेश, शोभनाथ, सन्तोष के साथ बैरी बुजुर्ग मे रामजीत, संजय गौतम, बबलू, अभिजीत, रामजीत चुन्नीलाल के साथ गांवों में पहुंचकर बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालमणि गोंड ने कहा कि बाबा साहब का जन्म 14अप्रैल 1891 में हुआ था पूरी दुनिया में किसी महा मानव की इतने बड़े पैमाने पर जयंती मनाई जाती है तो वह महामानव दलितों शोषितों पिछड़ों के भगवान परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई जाती है।बाबा साहब और संविधान ने हमे अपना नेता चुनने के लिए मत देने का अधिकार दिया है इसलिए बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करते हुए शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो जिससे आपका और आपके परिवार का भविष्य उज्ज्वल हो।