भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेल संचालन को अधिक सुचारू एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रेलवे ने भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा को अब इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित करने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 14803/14804 भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा भगत की कोठी से 20 अप्रैल 2026 से तथा जम्मूतवी से 21 अप्रैल 2026 से इलेक्ट्रिक इंजन के माध्यम से संचालित की जाएगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन होने से ट्रेन की गति एवं समयपालन में सुधार होगा, साथ ही यह कदम ईंधन की बचत और प्रदूषण कम करने में भी सहायक साबित होगा। यात्रियों को इससे बेहतर एवं अधिक विश्वसनीय रेल सेवा मिलने की उम्मीद है।