सांड से टकराई बाइक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल 

सांड से टकराई बाइक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल

शाहजहांपुर, जनपद के पुवायां मंडी से ड्यूटी करने के बाद वापस लौट रहे एक होमगार्ड की बाइक से आवारा सांड टकरा जाने के कारण होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया घटना मंगलवार रात्रि 12:00 बजे की है नाहिल रोड पर चौडेरा गांव के पास पहुंचे होमगार्ड की बाइक से सांड टकरा गया घायल होमगार्ड मेवाराम को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायां भेजा गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायां डॉ संजीव कुमार ने बताया कि घायल होमगार्ड को एंबुलेंस से रात्रि करीब 12:00 बजे स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया था जिनकी स्थिति में सुधार न होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है