गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन की अवधि बढ़ी

गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन की अवधि बढ़ी

बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी व सीतापुर पर मिलेगा अतिरिक्त ठहराव

बरेली। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने पूर्व से संचालित 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन की संचालन अवधि का विस्तार करने का निर्णय लिया है। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन को बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी एवं सीतापुर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किया गया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 09451 गांधीधाम-भागलपुर विशेष ट्रेन दिनांक 17, 24 अप्रैल तथा 01, 08 मई 2026 को गांधीधाम से शाम 18:25 बजे प्रस्थान करेगी और निर्धारित ठहरावों के बाद तीसरे दिन भागलपुर 20:15 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, मथुरा, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, मुंगेर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

वहीं वापसी में 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष ट्रेन दिनांक 20, 27 अप्रैल तथा 04, 11 मई 2026 को भागलपुर से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन गांधीधाम 08:00 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन भी सीतापुर, मैलानी, पीलीभीत, इज्जतनगर और बरेली सिटी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में ट्रेन की रेक संरचना पूर्ववत रहेगी तथा यह ट्रेन इस दौरान फर्रूखाबाद, कानपुर सेंट्रल एवं लखनऊ (उत्तर रेलवे) स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह विशेष ट्रेन 15 मई 2026 से गांधीधाम तथा 18 मई 2026 से भागलपुर से अपने पूर्व निर्धारित मार्ग कासगंज, फर्रूखाबाद, कानपुर सेंट्रल और गोंडा होते हुए पुनः संचालित की जाएगी।

यह जानकारी संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल द्वारा दी गई।