लायंस क्लब कासगंज का 52वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न, नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

कासगंज। लायंस क्लब कासगंज का 52वां अधिष्ठापन समारोह एवं चार्टर नाइट पीआर मोटल, सोरों रोड पर अध्यक्ष दिनेश वर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि गवर्नर संजीव कुमार तोमर ने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई समाज सेवा ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा, "दूसरों के दुख-दर्द बांटने से प्रेम और करुणा का संचार होता है। माता-पिता की सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान है।"

कार्यक्रम में उप मंडलाध्यक्ष (प्रथम) आर.एन. वर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण से पदाधिकारी दायित्वों के प्रति जागरूक होते हैं और इनके उत्साह से समाज सेवा के नए संकल्प लिए जाते हैं।

वहीं उप मंडलाध्यक्ष (द्वितीय) अजय भार्गव ने नए सदस्यों को दीक्षा दी। उन्होंने सदस्यों का आह्वान करते हुए कहा, "संगठन की एकता और समर्पण ही क्लब की गति है। वरिष्ठ मार्गदर्शक होते हैं और नए सदस्यों को जिम्मेदारी समझकर क्लब को मजबूती प्रदान करनी चाहिए।"

सचिव विजय राजपूत ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। गवर्नर संजीव तोमर ने अध्यक्ष दिनेश वर्मा को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए माला, पटका और स्मृति चिह्न देकर विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा क्लब के समस्त सदस्यों, पत्रकार बंधुओं एवं महिला सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में कार्यक्रम चेयरमैन योगेश चंद्र गौड़ ने आभार व्यक्त किया। संचालन शांतनु चौधरी और विजेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर पीआरओ प्रदीप कुलश्रेष्ठ, संजीव अग्रवाल, अल्पना भार्गव (आगरा), रीजन चेयरपर्सन एके सिंह पुंडीर, जॉन चेयरपर्सन अनुराग महेश्वरी, मंडल कोषाध्यक्ष मनोज पांडे, लक्ष्मीकांत चोला, राम रक्षपाल सिंह, लाल सिंह वर्मा, राजेंद्र बिरला, देवेश अग्रवाल, सुनील महेश्वरी, किशन चंद शक्ची, अरुण काबरा, कमल सिंह यादव, प्रदीप सिंह, मोहन अग्रवाल, पवन बिड़ला, मोहित अग्रवाल, नन्नू सिंह वर्मा, अजय गुप्ता, प्रदीप माहेश्वरी, अनिल महेश्वरी, राजीव महेश्वरी, प्रेमचंद साहू, गिरजा शंकर, देवेश राजपूत, अशोक मिश्रा, प्रेम राणा, उर्मिला सिंह, शांति देवी, विकास राजपूत, लक्ष्मण सिंह, मुन्नालाल मतवाला, वीरेंद्र सिंह, बंटी ठाकुर, राजवीर सिंह भल्ला, डॉ. राजेश जादूगर, कुलदीप, जीवाराम, ओम प्रकाश, रितेश मिश्रा, निशांत, वैभव, विनीता महेश्वरी, गरिमा अग्रवाल, शिल्पी त्रिपाठी, चोखे लाल, डॉ. विनोद, डॉ. एमएम शर्मा व कृष्णा गुप्ता सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।