Chandauli News:‘स्कूल चलो अभियान’ रैली का भव्य समापन, जागरूकता की गूंज हर गांव तक बच्चों के उत्साह और शिक्षकों की मेहनत से अभियान को मिली नई ऊंचाई

बीईओ डॉ. राजेश चतुर्वेदी ने जताया आभार, शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य दोहराया
बीएसए सचिन कुमार यादव बोले-हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना हमारी प्राथमिकता

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली।शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाए गए ?स्कूल चलो अभियान? के तहत निकाली गई रैली का भव्य समापन हुआ। पूरे ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित इस अभियान ने लोगों के बीच शिक्षा के महत्व को लेकर नई चेतना पैदा की। रैली में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने इसे यादगार बना दिया।

बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार यादव व खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) डॉ. राजेश चतुर्वेदी ने अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सहयोगियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही यह अभियान जन-जन तक पहुंच सका है।बीएसए सचिन यादव व डॉ. चतुर्वेदी ने एआरपी और शिक्षक समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम, नवाचार और समर्पण की बदौलत ही ?स्कूल चलो अभियान? को इतनी बड़ी सफलता मिली है। शिक्षकों के नेतृत्व में निकली रैलियों ने गांव-गांव जाकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।रैली का मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राएं रहे, जिन्होंने चिलचिलाती धूप में भी पूरे जोश के साथ भाग लिया।बच्चों ने नारों, गीतों और स्लोगन के माध्यम से शिक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। विशेष रूप से प्राथमिक विद्यालय हटिया के विद्यार्थियों की ऊर्जा और उत्साह ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कुमार यादव ने भी अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ?स्कूल चलो अभियान? केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य हर बच्चे को विद्यालय तक लाना है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें।बीएसए ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि शिक्षा का लाभ हर बच्चे तक पहुंचे और इसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के जन-जागरूकता अभियान शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
वहीं बीईओ ने कहा कि बच्चों की यह भागीदारी इस बात का संकेत है कि अब समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस अभियान के परिणामस्वरूप शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य जल्द ही हासिल किया जाएगा और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह, राजेश सिंह, राजेश बहादुर सिंह, अकरम, सुनीता गौतम, दीपा कुमारी, प्रमोद कुमार,वायरल टीचर प्रीति शर्मा, काम्या, दीपा, अजय शर्मा, विजय शंकर सिंह, सुनील गुप्ता, मनोज शर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे और शिक्षा का प्रकाश हर घर तक पहुंचे।अभियान के समापन के साथ ही शिक्षा के प्रति जागरूकता का यह संदेश लोगों के दिलों में गहराई तक उतर गया।